सानिया ने 30 अक्टूबर की सुबह एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी जानकारी शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर की है.
शोएब मलिक ने अपने ट्विटर पर के साथ ट्वीट किया है कि वो बेटे के जन्म की ख़बर देते हुए बेहद उत्साहित हैं. दुआओं के लिए शुक्रिया.
शादी के आठ साल बाद उनके घर पहले बच्चे के जन्म की खुशख़बरी आई है.
जब से सोशल मीडिया पर शोएब ने इसकी जानकारी दी है तब से उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और फैंस की बधाईयों का तांता लग गया है.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिस्माह मारूफ़ ने दोनों को बधाई दी है. इसी के साथ पाकिस्तानी कलाकार मावरा हुसैन, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, पाकिस्तानी खिलाड़ी सयैदानैन अबिदी, पाकिस्तानी लेखिका सारा नवीद ने भी बधाईंया दी है.
फिल्ममेकर और सानिया मिर्ज़ा की दोस्त फ़राह खान और सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बच्चे के साथ एक महिला का कार्टून है जिस पर लिखा है आई एम खाला.
फ़राह ने खाला बनने की खुशी में सानिया और शोएब मलिक के साथ उनके परिवारों वालों को भी बधाई दी है.
फ़राह खान लिखती है कि आखिरकार खुशख़बरी आ ही गई. उन्होंने सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक को टैग किया है और नानी दादी को भी बधाईंया दी है.
समागम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''जैसे ही हिन्दू राजा का पतन हुआ, हिन्दुओं का भी पतन होना शुरू हो गया. आज वहां की स्थिति क्या है? कोई अपने को सुरक्षित बोल सकता है? नहीं बोल सकता.''
योगी ने कहा, ''हमें इतिहास से इन क्षणों से कुछ सीखना चाहिए...प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए...सच्चाई स्वीकार करना चाहिए, फिर इसके अनुरूप रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए.
आदित्यनाथ ने दावा किया कि कुछ लोग दोनों समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं. योगी ने कहा, ''जब भी हममें भेद डालने वाले लोग सफल होंगे तो आज हम वैसे ही असुरक्षित होंगे, जैसे अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति है आज. काबुल के भीतर हिन्दू और सिख प्रभावी थे. आज काबुल में महज 100 के आसपास हिन्दू और सिख बचे हैं और उनकी स्थिति भी दीन-हीन है.''
योगी ने कहा, ''अब कोई ऐसी ग़लती न होने दें, जो हमें कश्मीर, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की तरह लगातार परेशान करती रहे.''
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 2016 में प्रदूषित हवा से पाँच साल से नीचे के बच्चों की सबसे ज़्यादा मौत भारत में हुई है. इस रिपोर्ट में ज़हरीली हवा से बच्चों की मौत पर 194 देशों का लेखा-जोखा है.
सोमवार को जेनेवा में जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि घर के भीतर और बाहर की प्रदूषित हवा से होने वाली समस्याओं के कारण भारत में कम से कम 2016 में एक लाख बच्चों की मौत हुई है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को जस्टिस आर सुभाष रेड्डी, जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए चुना है.
जस्टिस रेड्डी गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश हैं तो जस्टिस गुप्ता मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश हैं. जस्टिस एम आर शाह पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश हैं और जस्टिस रस्तोगी त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश हैं. कॉलेजियम ने इन्हें सर्वसम्मति से चुना है.
No comments:
Post a Comment